Navratri 2023- नवरात्रे हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है, जिसमे नौ दिन तक देवी दुर्गा के अलग अलग रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्री का त्यौहार एक साल में 4 बार आता है जिसमे पौष, चैत्र, आषाढ़ और आश्विन मास के महीने शामिल है। इसमें आषाढ़ और माघ के महीने में आने वाली नवरात्री को गुप्त नवरात्री, चैत्र के महीने में आने वाली नवरात्री को चैत्र नवरात्री और आश्विन मास में आने वाली नवरात्री को शारदीय नवरात्री (Shardiya Navratri) कहते है। इस पोस्ट में हम जानेंगे की 2023 में शारदीय नवरात्री कब है - 2023 mein Shardiya Navratri Kab Hai
2023 में शारदीय नवरात्री कब है - 2023 mein Shardiya Navratri Kab Hai
इन नवरात्रियों में भी देवी के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है लेकिन शारदीय नवरात्री सभी नवरात्रियों में सबसे प्रमुख होती है और इन नवरात्रियों की सबसे ज्यादा मान्यता होती है। देवी भागवत पुराण के अनुसार, आश्विन मास में माता की पूजा अर्चना व नवरात्र का व्रत करने से देवी दुर्गा की कृपया सम्पूर्ण वर्ष बनी रहती है।
2023 mein Navratri - साल 2023 में शारदीय नवरात्री 15 अक्टूबर, रविवार को घट स्थापना से प्रारम्भ होकर 23 अक्टूबर, सोमवार को राम नवमी के दिन समाप्त होंगी। शरद ऋतू में आने के कारण इन्हे शारदीय नवरात्रे कहा जाता है।
2023 में सभी शारदीय नवरात्रियों की तारीख कुछ इस प्रकार है - Shardiya Navratri 2023 Date in Indian Calendar
- 🙏 पहला शारदीय नवरात्रा- 15 अक्टूबर 2023, रविवार
- 🙏 दूसरा शारदीय नवरात्रा- 16 अक्टूबर 2023, सोमवार
- 🙏 तीसरा शारदीय नवरात्रा- 17 अक्टूबर 2023, मंगलवार
- 🙏 चौथा शारदीय नवरात्रा- 18 अक्टूबर 2023, बुधवार
- 🙏 पांचवा शारदीय नवरात्रा- 19 अक्टूबर 2023, गुरुवार

- 🙏 छठा शारदीय नवरात्रा- 20 अक्टूबर 2023, शुक्रवार
- 🙏 सातवाँ शारदीय नवरात्रा- 21 अक्टूबर 2023, शनिवार
- 🙏 आठवाँ शारदीय नवरात्रा- 22 अक्टूबर 2023, रविवार
- 🙏 नौवा शारदीय नवरात्रा- (राम नवमी)- 23 अक्टूबर 2023, सोमवार
Post a Comment
Please share our post with your friends for more learning and earning.