होली का त्योहार हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। जो पूरे भारत में बड़ी ही खुशहाली के साथ मनाया जाता है। होली का त्योहार एक बहुत बड़ा उदाहरण है- बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल करने का। ये त्योहार भगवान के प्रति हमारी आस्था को ओर बढ़ाने की भी प्रेरणा देता है, क्योंकि भगवान श्री हरि ने अपने भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति के कारण उसकी रक्षा की थी। इस दिन सब अपने प्रतिष्ठान का अवकाश रखते हैं। अपने रिश्तेदारों एवं दोस्तों मिलने जाते हैं। उनको रंग-बिरंगे गुलाल लगाकर, और गले लगाकर खुशियां बांटी जाती हैं। एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर सब भेदभाव मिटा दिए जाते हैं, यही खास बात है इस होली के त्यौहार की जब सभी भेदभाव को हटाकर एक दूसरे को गले लगाया जाता है। अब हम आगे होली पर 10 लाइन में निबंध हिंदी में - Holi Par Nibandh 10 Lines in Hindi
होली पर 10 लाइन में निबंध हिंदी में - Holi Par Nibandh 10 Lines in Hindi
परिचय- होली का त्यौहार हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन (मार्च) मास की पूर्णिमा को बनाया जाता है। होली का त्यौहार बहुत ही मिलनसार और सभी के मतभेद मिटाकर गले लगाने के लिए प्रसिद्ध है। होली का त्यौहार सभी लोगो के मध्य में प्रेम भाव और समरसता का भाव उत्पन्न है और एक दूसरे के प्रति निष्ठा और समर्पण की भावना को जन्म देता है।
- होली हिन्दू धर्म का एक प्रमुख त्यौहार है, जिसे हमे प्रेम पूर्वक खेलना चाहिए और मनाना चाहिए।
- होली के दिन हमे अपने बड़ो का आशीर्वाद लेना चाहिए।
- होली का त्यौहार खासकर दो दिन के लिए मनाया जाता है, जिसमे छोटी होली (होलिका दहन) और बड़ी होली (धुलैंडी) होती है।
- होली का त्योहार को फाल्गुन मास में बनाए जाने के कारण इसे फाल्गुनी भी कहते हैं।
- होली के त्योहार में प्रथम दिन सभी महिलाएं अपने घरों के आसपास निश्चित स्थान पर जाकर "होलिका दहन" की पूजा करती हैं।
- उसी शाम को सभी पुरुष, होलिका दहन के शुभ मुहूर्त के अनुसार एक होकर होलिका दहन करते है ओर फिर पुरुष भी एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी बनाते हैं।
- होली के दूसरे दिन सभी महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बड़े एक साथ तरह-तरह के रंगों से खेलते हैं।
- धुलैंडी के त्योहार को सभी जगह अलग अलग नाम से भी जाना जाता है, जिसमे रंगवाली होली, बड़ी होली, फगवाह इत्यादि नामों से भी जाना जाता है।
- बसंत पंचमी के बाद होली के दिनों में, खेतों में सरसों खिल उठती है और इसी मौसम में बाग बगीचे में हरियाली छा जाती है। इसी मौसम में गेहूं की बालियां खिलने लगती हैं सारा मौसम खुशनुमा हो जाता है।
- होली के दिन घरों में तरह तरह के पकवान बनाये जाते है।
अन्य जानकारी-
🎯 2022 में होली का त्यौहार कब है और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है ?
🎯 2023 में होली का त्यौहार कब है और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है ?
यह भी पढ़े-
एक टिप्पणी भेजें
Please share our post with your friends for more learning and earning.